20 फीट गहरे नहर में गिरी कार सवार लापता, जांच में जुटी पुलिस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

20 फीट गहरे नहर में गिरी कार सवार लापता, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कोरबा जिले में एक कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। बरमपुर मुख्य मार्ग पर 12 जून गुरुवार सुबह की घटना है। कार को नहर में गिरा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नहर में केवल कार ही दिखाई दी। कार सवार कोई भी नहीं दिखा। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में सवार लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। चौकी प्रभारी विभव तिवारी के मुताबिक, कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर सड़क किनारे रेलिंग और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। यह कोई पहला हादसा नहीं है। कुसमुंडा सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। लोगों ने मांग की है कि इस रास्ते पर सांकेतिक बोर्ड और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की जाए। फिलहाल पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाल लिया है, कार के कांच भी टूट गए है। वाहन मालिक के सामने आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button