18 लाख 68 हजार मतदाता पहली बार डालेंगे वोट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

18 लाख 68 हजार मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

द्वितीय विशेष पुनरीक्षण में 7 लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। उन्होंने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया क‍ि राज्य में वर्तमान में 18 से 22 आयुवर्ग के पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 18 लाख 68 हजार 636 है, जो छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार मतदान करेंगे। इसमें 18 से 19 आयुवर्ग में 7 लाख 23 हजार 771 मतदाता पंजीकृत है। प्रारंभिक प्रकाशन में 18-19 आयुवर्ग के कुल मतदाता 4 लाख 25 हजार 698 थे, इस प्रकार आयुवर्ग में पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 2 लाख 98 हजार 73 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने एक पत्रकार-वार्ता बताया कि प्रदेश में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद बुधवार को सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

कसडोल में सर्वाधिक, मनेंद्रगढ़ में सबसे कम मतदाता
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार बलौदाबाजार जिले की कसडोल विधानसभा सीट में सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 61 हजार 208 है। सबसे कम मतदाताओं वाली सीट में मनेंद्रगढ़ विधानसभा शामिल है। मनेंद्रगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 134541 है।
2.90 लाख नाम विलोपित
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्‍य में द्वितीय पुनरीक्षण के दौरान 2 लाख 90 हजार 874 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु को छोड़कर अन्य मामलों में मतदाता सूची से विलोपन का वेरिफिकेशन किया जाता है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में 2 प्रतिशत से अधिक विलोपन होता हे वहां पर क्रास चेक किया जाता है। मतदाता सूची में इसे सुधारक कर जारी कर दिया गया है।

85 प्रतिशत आधार से लिंक

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया था। छत्तीसगढ़ में अब तक 85 प्रतिशत मतदाताओं के कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि यह आधार से लिंक कराना एच्छिक है, अनिवार्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button