हेमंत सोरेन सरकार पर संकट: चंपई सोरेन का बीजेपी के संपर्क में होने का दावा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

हेमंत सोरेन सरकार पर संकट: चंपई सोरेन का बीजेपी के संपर्क में होने का दावा

नई दिल्ली. झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। मीडिया में आई ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, हेमंत सोरेन के करीबी नेता चंपई सोरेन ने 6 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्य प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से संपर्क साधा है। इस घटनाक्रम के चलते हेमंत सोरेन की पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), में हलचल मची हुई है, क्योंकि पार्टी का इन विधायकों से संपर्क टूट गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये विधायक जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

रविवार की दोपहर को कोलकाता से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी बेटी से मिलने दिल्ली आए हैं। जब उनसे बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे अभी वहीं हैं जहां पहले थे, और दिल्ली वे अपने निजी काम से आए हैं। हालांकि, कोलकाता जाने के बारे में उन्होंने बाद में जानकारी देने की बात कही। वहीं, सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन कोलकाता में बंगाल बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात कर चुके हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने के बाद चंपई सोरेन सीधे झारखंड भवन पहुंचे, जहां उनके नाम से तीन कमरे बुक किए गए थे। उनके साथ उनके स्टाफ के कुछ सदस्य भी दिल्ली आए हैं।

जेएमएम की पहली प्रतिक्रिया

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चंपई सोरेन के बारे में फैलाई जा रही अफवाहें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन एक क्रांतिकारी नेता हैं और वे कहीं नहीं जाएंगे।

इन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा

सूत्रों के अनुसार, जेएमएम के जिन नेताओं से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेम्ब्रम, और समीर मोहंती शामिल हैं। बता दें कि चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रम पर लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप लगे थे, जिसके चलते पार्टी ने उन पर कार्रवाई की थी। वहीं, समीर मोहंती, जमशेदपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के खिलाफ जेएमएम के उम्मीदवार थे।

सूत्रों की मानें तो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इन बागी विधायकों के साथ असम जा सकते हैं, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, झारखंड के सह प्रभारी के रूप में तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button