हेडमास्टर की जगह बेटा चला रहा था स्कूल ;दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

हेडमास्टर की जगह बेटा चला रहा था स्कूल ;दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अनूपपुर (मध्य प्रदेश): 15 सितंबर (ए) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारियों ने बताया कि प्रधानाध्यापक का बेटा अपने पिता की जगह स्कूल में पढ़ाता हुआ और उसका प्रबंधन संभालता हुआ पाया गया था जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button