हिमाचल में कांग्रेस की जीत से शुरु होगा भाजपा के पतन का दौर: Mukesh Agnihotri - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

हिमाचल में कांग्रेस की जीत से शुरु होगा भाजपा के पतन का दौर: Mukesh Agnihotri

ऊना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के नेताओं ने हिमाचल के चुनावों से किनारा कर लिया है। हिमाचल के भाजपा नेताओं द्वारा मांगने से भी मोदी का समय अब नहीं मिल रहा है। यह बात शनिवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कही। प्रतिपक्ष में हरोली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगा। मुकेश अग्निहोत्री विधानसभा क्षेत्र हरोली से पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की करारी हार होगी, और भारतीय जनता पार्टी इस मुंह के बल गिरने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत होगी और भाजपा के पतन का दौर शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button