हवाई यात्रियों को मिली राहत,अब एक ही पीएनआर पर साथ-साथ मिलेगी सीट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

हवाई यात्रियों को मिली राहत,अब एक ही पीएनआर पर साथ-साथ मिलेगी सीट

नई दिल्ली। एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना अनिवार्य कर दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी विमान सेवा कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। 

इसमें कहा गया है कि कम से कम 60 प्रतिशत सीटों का आवंटन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के करना अनिवार्य होगा। साथ ही एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट के लिए यात्रियों को एक साथ सीट देनी होगी, जहां तक संभव हो उन्हें अगल-बगल की सीट प्रदान करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button