national
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा से ईडी की पूछताछ

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (ए) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2004-07 के दौरान मानेसर में भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर धन शोधन मामले की जांच के संबंध में पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हुड्डा (76) का बयान दर्ज किया।


