हथनेवरा एनीकट में डूबे युवक का शव म‍िला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

हथनेवरा एनीकट में डूबे युवक का शव म‍िला

जांजगीर-चांपा। जिले के हथनेवरा एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम और नगर सेना की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक के शव को घटना के 22 घंटे के बाद एनीकट से बाहर निकला गया। हथनेवरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक क्रियाकलाप (नहाने-धोने) के लिए जाता था। शनिवार को भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था। इस दौरान बच्चों को पानी में डूबने से बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया। उसने दोनों बच्चों को तो बचा लिया, मगर वह खुद तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। आज रविवार सुबह फिर से शुरू की गई, खोजबीन के दौरान करीब 5:30 बजे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव बरामद किया गया।

चांपा एसडीओपी यदु मणि सिदार ने बताया कि घटना की सूचना पर चाम्पा पुलिस नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके के पहुंची और तलाश शुरू की। देर शाम तक नदी मे डूबे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव बरामद नहीं किया जा सका। आज सुबह फिर से तलाशी कार्रवाई शुरू की गई और घटना स्थल से काफी दूर लक्ष्‍मी साहू का शव बरामद कर ल‍िया गया है। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button