धान खरीदी केंद्र पहुंचे खाद्य मंत्री भगत ने किसानों से पूछा - कोनो समस्या तो नई हे ना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

धान खरीदी केंद्र पहुंचे खाद्य मंत्री भगत ने किसानों से पूछा – कोनो समस्या तो नई हे ना

अम्बिकापुर

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा दौरे के दौरान अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आ रहे है। मंत्री श्री भगत धान खरीदी केंद्रों में पहुँचकर बारदानों, टोकन, खरीदी व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ले रहे है, और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे है।  खाद्य मंत्री का फोकस धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस पर है।

मंगलवार को खाद्य मंत्री श्री भगत दरिमा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, व धान खरीदी के बारे में जानकारी ली। केंद्र में अब तक 9841मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, व धान उठाव का कार्य भी सुचारू रूप से हो रहा हैं। मंत्री श्री भगत किसानों से सरगुजिहा लोकभाषा में बात करते नजर आए किसानों से पूछा कि – व्यवस्था सब ठीक ठाक है ना, कोनो प्रकार के समस्या थोड़ी ना हे। किसानों ने कहा – सब ठीक हे, कोनो समस्या नई होथ हे साहब। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया इस वर्ष पूर्व में की गई तैयारियां रंग लाई किसानों को न बारादाने की समस्या है, ना भुगतान की और न ही किसी प्रकार के अव्यवस्था की शिकायत आ रही है।

Related Articles

Back to top button