अब तक जल संचयन महाभियान में एक हजार सोखता गड्ढे का निर्माण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अब तक जल संचयन महाभियान में एक हजार सोखता गड्ढे का निर्माण

बलौदाबाजार । जल संचयन महाभियान अंतर्गत भू -जल स्तर बढ़ाने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। अब तक जिले के 519 ग्राम पंचायतों में करीब एक हजार सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

सी ई ओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने बताया कि, जल संचयन महाभियान अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 22 से सोखता गड्ढा का निर्माण शुरू किया गया है। संतृप्तता अभियान से जिले के समस्त ग्राम पंचायत के प्रत्येक नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा।सोखता गड्ढा निर्धारित मापदंड अनुरूप किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जल संचयन व जल के सदुपयोग को लेकर जिले में 18 अप्रैल से 15 मई 2025 तक जल संचयन महाभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button