महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने CM भूपेश का माना आभार

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन हुआ सफल
रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 106 संगठनों द्वारा किए गए चरणबद्ध आंदोलन का नतीजा सरकार ने 5% महंगाई भत्ता किया जारी कर दिया है।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी, बीपी शर्मा, सतीश मिश्रा, संजय सिंह, सत्येंद्र देवांगन, पंकज पाण्डेय ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फेडरेशन के आह्वान प्रदेश के 106 संगठनों के लगभग 5 लाख कर्मचारी, अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने चरणबद्ध आंदोलन तथा 12 दिवसीय अनिश्चित कालीन आंदोलन करते केंद्र के समान देय तिथि से महँगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता देने कि दो सूत्रीय मांग को लेकर चार चरणों मे आंदोलन किया था। फेडरेशन की हड़ताल से प्रदेश की आमजनता कि परेशानियों के चलते माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपील एवं वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे जी के माध्यस्थता पर फेडरेशन ने हड़ताल स्थगित किया था।
फेडरेशन के साथ प्रदेश के 5 लाख कर्मचारी एवं अधिकारियों में 5% महंगाई भत्ता आदेश जारी होने पर प्रसन्नता व हर्ष का अवसर है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, सतीश मिश्रा, बी पी शर्मा, राजेश चटर्जी, संजय सिंह, सत्येंद्र देवांगन, पंकज पांडे, जी आर चंद्रा,सहित फेडरेशन से संबद्ध 106 संगठनों के प्रांताध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं रविन्द्र चौबे, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त करता है।



