Breaking News: आदिवासी आरक्षण पर भाजपा का कल राजभवन तक पैदल मार्च

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा संगठन ने आदिवासी आरक्षण के मुद्दे पर पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचकर राज्यपाल अनुसूईया उइके को ज्ञापन देने का फैसला किया है। इसको लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार की शाम को कोर ग्रुप की हुई बैठक में फैसला किया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने कहा, प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण ही अनुसूचित जनजाति का आरक्षण जो पहले 32 प्रतिशत था, वह घटकर 20 प्रतिशत हो गया है। कोर ग्रुर की बैठक में आरक्षण के मामले में चर्चा के बाद तय किया गया है कि शनिवार की शाम चार बजे एकात्म परिसर से राजभवन तक पैदल करते हुए भाजपा के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद ,भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता जाएंगे और राज्यपाल को ज्ञापन साैंपेंगे।
ये रहे उपस्थित
कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, महामंत्री संगठन पवन साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले उपस्थित थे।



