national
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र): 13 मई (ए) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये जिनमें दो महिलाएं हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य अपने ‘टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन’ (टीसीओसी) अवधि के दौरान साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास एक जंगल में जमा हुए हैं।



