मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के 4 आंतकी गिरफ्तार; अवंतीपोरा में ठिकाने को किया गया नष्ट

सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद एक आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ अवंतीपोरा के हफू नगेनपोरा जंगलों में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े 4 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button