शराब घोटाले का आरोपित अरविंद सिंह को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार..एक दिन पहले कोर्ट से मिली थी जमानत.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शराब घोटाले का आरोपित अरविंद सिंह को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार..एक दिन पहले कोर्ट से मिली थी जमानत..

रायपुर। शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। अरविंद सिंह को एसीबी/ईओडब्‍ल्‍यू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाले में अरविंद सिंह पहले से ही जेल में बंद थे। एक दिन पहले ही अरविंद सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात अरविंद सिंह जेल से रिहा हुए थे।

आपको बता दें कि रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत मिली थी। हाईकोर्ट बिलासपुर में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की कोर्ट ने जमानत आदेश जारी किया है। 21 मार्च को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने दो अप्रैल को जारी फैसले में सशर्त जमानत दी थी।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव ने बचाव पक्ष और डा. सौरभ कुमार पांडे ने ईडी की तरफ से पैरवी की थी। जेल से बाहर आने के दूसरे दिन ही एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button