सीएम केसीआर ने पार्टी के नए नाम का किया ऐलान, तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सीएम केसीआर ने पार्टी के नए नाम का किया ऐलान, तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति किया

राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की कवायद के साथ बुधवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) किया गया। पार्टी की महत्वपूर्ण आम सभा बैठक में यह फैसला लिया गया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान इस बाबत एक प्रस्ताव पारित किया गया है।

पार्टी अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रस्ताव पढ़ा और घोषणा की कि पार्टी की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने का संकल्प लिया गया। इस घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button