साव बाेले-पहले चाकूबाजों को डरा लें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साव बाेले-पहले चाकूबाजों को डरा लें

रायपुर(realtimes) छतीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, राज्य सरकार यहां पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राह पर चल रही है और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लिए राज्य में केंद्रीय एजेंसियों को धमकाने की खुली चेष्टा की जा रही है।

श्री साव ने कहा, पिछले दिनों जहां-जहां इस प्रकार की छापेमारी कार्रवाई हुई बड़ी मात्रा में , नोटों के ढेर,  अचल संपत्ति , जेवरात बरामद किए गए। देश भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। श्री साव ने कहा कि जो गलत नहीं करता वह कभी डरता नहीं है और बार-बार धमकी चमकी वही देते हैं जिन्होंने कुछ गलत किया होता है और उन्हें अपने किए का पर्दाफाश होने का भय सता रहा हो, कांग्रेस पार्टी भी इसी भय से  गुजर गई है और प्रतिदिन ईडी आएगा, आईटी आएगी तो कार्रवाई करेगी ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि चाकूबाज तो सरकार से डर नहीं रहे हैं और बेतहाशा चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में ईडी और आईटी को डराने धमकाने और उन पर कार्रवाई करने की बात करने से पहले चाकू बाजों को डराले , तो प्रदेश की जनता का भला हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button