हार-जीत लोकतंत्र में शाश्वत है - रुसेन कुमार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

हार-जीत लोकतंत्र में शाश्वत है – रुसेन कुमार

दिल्ली विधानसभा परिणाम पर बोले महापौर प्रत्याशी

रायगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के रायगढ़ महापौर प्रत्याशी रुसेन कुमार मिरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनादेश सर्वोच्च होता है और जनता का फैसला स्वीकार्य है – परिवर्तन शाश्वत है । यह हमारी पार्टी के लिए आत्ममंथन, रणनीतिक पुनर्विचार और संगठनात्मक सुधार का अवसर है। हमें गर्व है कि हम लागातार 12 वर्षों तक सेवा दिल्ली वासियों की सेवा कर पाए । दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सेवा के जो अवसर दिए वह ऐतिहासिक है। पार्टी इसके लिए हमेशा दिल्ली की जनता के प्रति कृतज्ञ रहेगी। प्रमुख विपक्षी दल होने के हैसियत से उनके व्यापक हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे, पार्टी जनता की आवाज बनती रहेगी।

रुसेन कुमार ने कहा कि “मजबूत लोकतंत्र में चुनावी हार-जीत केवल प्रक्रिया भर है, लेकिन जनता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। आम आदमी पार्टी ने देश में राजनीति को नया आयाम दिए विशेषकर शिक्षा और चिकित्सा आदि के क्षेत्र में। हमारी कोशिशों ने लाखों दिल्ली वासियों के जीवन में रचनात्मक परिवर्तन किए । हमारी सेवा भले ही इस चुनाव में पूर्ण बहुमत में तब्दील न हो सकी, लेकिन जनता को हमारी सेवा सदैव स्मरण रहेगी कि राजनीति अब केवल सत्ता पाने का माध्यम नहीं, बल्कि सच्ची सेवा और ईमानदारी की कसौटी पर भी परखी जा सकती है।”

उन्होंने कहा हार-जीत लोकतंत्र में शाश्वत है, लेकिन यह हमारी पार्टी के लिए आत्मनिरीक्षण का अवसर है।

आम आदमी पार्टी ने राजनीति में पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहितकारी योजनाओं को केंद्र में रखा और दिल्ली चुनाव परिणाम यह दर्शाते हैं कि भले ही हमें सरकार बनाने का अवसर न मिला हो, लेकिन जनता को विकास केंद्रित राजनीति की दिशा में प्रेरित करने में सफल रहे हैं। यह हार केवल चुनावी गणित है, लेकिन यह नई राजनीतिक विचारधारा और आम आदमी पार्टी की हार नहीं है।

रुसेन कुमार ने यह भी कहा कि दिल्ली में चुनावी नतीजों ने हमें और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। आम आदमी पार्टी ने जनता की उम्मीदों को कभी चुनावी जीत तक सीमित नहीं किया, बल्कि इसे एक लंबे संघर्ष का हिस्सा माना है। राजनीति में धैर्य और प्रतिबद्धता सबसे जरूरी है और आप पार्टी आने वाले समय में इसे और बेहतर करेगी और अन्य राज्यों में दमदारी के साथ विस्तार करते हुए मजबूती से आगे बढ़ेगी एवं देश में नई राजनीतिक सोच को जन्म देने में सफल होगी।

Related Articles

Back to top button