मौसम ने बदली करवट, गाज गिरने से 3 लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मौसम ने बदली करवट, गाज गिरने से 3 लोगों की मौत





मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हुआ है। कुछ जिलों में आंधी-तूफान की खबर है वहीं कुछ जगहों में बारिश भी हुई है। मनेंन्द्रगढ़ जिले में आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई है। घटना मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सोनवर्षा के कछार पारा की है।

बताया गया कि दोनों युवक महुआ पेड़ के नीचे
बैठे हुए थे। तभी यह हादसा हुआ है। मृतकों के नाम आशीष टोप्पो और सियोंन टोप्पो
बताए जा रहे हैं। वहीं आकाशीय बिजली की दूसरी घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम
रामगढ़ में हुई है। यहां घर बना रहे ग्रामीणों पर गाज गिर गई। इसमें मौके पर ही एक
व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं
उसका बेटा और भांजा गंभीर रूप से झुलस गए हैं।








Related Articles

Back to top button