सरहुल महोत्सव: CM साय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मधुमक्खियों के किया हमला..पूर्व विधायक सहित दर्जनभर लोग घायल.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सरहुल महोत्सव: CM साय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मधुमक्खियों के किया हमला..पूर्व विधायक सहित दर्जनभर लोग घायल..








जशपुर। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला में आज परंपरागत सरहुल सरना पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री साय भी शामिल हुए। लेकिन मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही मधु मक्खियों के हमले की वजह से भगदड़ मच गया। पूर्व विधायक जगेश्वर राम सहित करीब दर्जनभर लोग मधु मक्खियों के हमले का शिकार हो गए। मौके पर मौजूद एसपी शशि मोहन सिंह ने सभी घायलों को जशपुर जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि पूजा के लिए वहां अगरबत्ती और धूप जलाया गया था। इसका धुंआ फैला तो मधु मक्खियों ने हमला कर दिया। मुख्‍यमंत्री साय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही पूरी व्‍यवस्‍था ठीक कर ली गई थी।

 






Related Articles

Back to top button