सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा

74 वें गणतंत्र दिवस पर लोगो मे दिखा उत्साह

अर्जुनी – स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनी में 74 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । विद्यालय के प्राचार्य व महावीर शिक्षण समिति के सदस्यों द्वारा भारत माता के प्रतिचिन्ह पर दीपप्रज्वलित व आरती किया गया तदुपरांत महावीर शिक्षण समिति के सचिव चन्द्रिका प्रसाद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ततपश्चात विद्यायल जे छात्रों द्वारा घोष दल के साथ रैली निकाला गया व स्थानीय प्राथमिक सहकारी शाख समिति में समिति के अध्यक्ष लखन लाल यदु दने ध्वजारोहण किया । शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय में उमेश जैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव,भगवती प्रसाद वर्मा नेतराम वर्मा,भैरव प्रसाद देवांगन ,जवाहर लाल वर्मा, प्राथमिक सहकारी साख समिति प्रबंधक मुक्तानंद वर्मा, शासकीय विद्यालय प्राचार्य बी.एल कुर्रे, चिंतामणि धृतलहरे,खूबचंद सरसिंहा, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा, आचार्य पुरुषोत्तम लाल वर्मा,रिपुसूदन श्रीवास आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button