समीर विश्नाेई सहित सभी आठ दिनाें की रिमांड पर

रायपुर(realtimes) प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। ईडी ने उनकी 14 दिनाें की रिमांड मांगी थी,लेकिन कोर्ट ने आठ दिनाें की ही रिमांड दी है। इसी के साथ सभी गिरफ्तार किए गए आराेपियाें काे भी आठ दिनाें की रिमांड पर भेजा गया है। ईडी ने काेर्ट में बताया समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा और 47 लाख रुपए नगद मिले हैं।
ईडी पास जब्त सोना की कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इधर बचाव पक्ष ने ईडी की कार्रवाई को गलत बताया है। गिरफ्तारी को भी अवैध बताया है। उनका कहना है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला तो आईटी का है। इसमें ईडी का क्या काम। समीर विश्नोई को कोर्ट में पेश करने से पहले मेकाहारा में उनका मेडिकल चेकअप भी कराया गया। उनके अलावा कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी की गिरफ्तारी हुई है। इनके लिए भी ईडी 14 दिनाें की रिमांड मांगी थी, लेकिन आठ दिनाें की मंजूरी मिली है।



