चौधरी बोले- छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों से कांग्रेस भयभीत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

चौधरी बोले- छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों से कांग्रेस भयभीत

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को रेलवे के मामले में यूपीए सरकार से 6 गुना ज्यादा बजट दिया है और अब 1400 सौ करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च कर छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन को आधुनिक बना रही है तो इससे कांग्रेस को भय हाे रहा है। मोदी सरकार विकास के कार्य करती है तब कांग्रेस को टेंशन हो जाती है कि अब उनका क्या होगा?

श्री चौधरी ने कहा, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब वर्ष 2009 से 14 तक रेलवे के लिए केवल 311 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया था जबकि मोदी सरकार आने के बाद 14 से 19 के कार्यकाल के लिए बजट में 6 गुना प्रावधान किया गया। मोदी सरकार का 2023 का जो बजट है वह कांग्रेस के वर्ष 12/ 13 वर्ष की तुलना में 9 गुना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रेलवे को आधुनिक करना बेहद जरूरी है। रेलवे को अत्याधुनिक बनाने के लिए कई बार कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कई कार्य चलने के कारण कई बार समय की दिक्कत आती है, लेकिन यह सब विषय कुछ समय में खत्म हो जाएंगे और जो ऐतिहासिक काम हो रहे हैं, आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के जो बड़े-बड़े काम हो रहे हैं उसकी सुविधा और लाभ आने वाले समय में जनता को बड़े स्तर पर मिलेेंगे। श्री चौधरी ने कहा, कांग्रेस ने 70 साल में रेलवे के लिए क्या किया, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कौन सा ठोस कदम आगे बढ़ाया, केवल और केवल दीमक की तरह काम किया। 

Related Articles

Back to top button