सड़क हादसे में आबकारी अधिकारी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सड़क हादसे में आबकारी अधिकारी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर





बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और पलटी मारते हुए सड़क से दूर जा गिरी। इस घटना में सहायक जिला आबकारी अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में विष्णु साहू
(31) जिला आबकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 3 महीने पहले ही कोटा में उनकी
पोस्टिंग हुई थी। वह अपनी पत्नी भूमिका साहू (30) के साथ शनिवार दोपहर को रायपुर
जाने के लिए निकले थे। इस दौरान आबकारी अफसर खुद कार ड्राइव कर रहे थे। उनकी गाड़ी
भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले तालागांव पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो
गई और खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बुरी तरह घायल दोनों पति-पत्नी को सरगांव
अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिकारी को मृत घोषित कर दिया है। उनकी
पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।








Related Articles

Back to top button