मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के सवाल को लेकर सिंहदेव ने क्या कहा…

अंबिकापुर ।  छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व अंबिकापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।पार्टी संगठन ने 75 प्लस का घोषित लक्ष्य रखा है। दूसरे चरण के 70 विधानसभा में 50 से अधिक सीट जीतने का दावा करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग की 14 में से 10-11 सीट कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के जीवन में बदलाव और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बुनियादी विकास के ढेरों कार्य सरकार ने किए हैं। फिर सरकार बनी तो लोकहित के कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत नहीं मिली तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से घोर निराशा होगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के सवाल को लेकर सिंहदेव ने कहा कि यह हाई कमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। टीएस सिंह देव कुलदेवी मां महामाया की पूजा अर्चना के बाद परिवार के सदस्यों के साथ माता राजमोहिनी देवी शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाविद्यालय में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button