अमरीका के गूगल स्थित डेटा सेंटर में बड़ा हादसा,आग लगने से तीन कर्मचारी झुलसे, सेवाएँ बाधित होने की आशंका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अमरीका के गूगल स्थित डेटा सेंटर में बड़ा हादसा,आग लगने से तीन कर्मचारी झुलसे, सेवाएँ बाधित होने की आशंका

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
एक रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से नेब्रास्का मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जबकि दो अन्य को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। नेब्रास्का मेडिकल सेंटर काउंसिल ब्लफ्स से थोड़ी दूरी पर है, जो आयोवा-नेब्रास्का सीमा पर पड़ता है। काउंसिल ब्लफ्स पुलिस विभाग के अनुसार, जब उन्हें मेडिकल इमरजेंसी के लिए ले जाया गया, तो तीनों लोग होश में थे और सांस ले रहे थे। अभी उनके लेटेस्ट हेल्थ अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

कहां-कहां हैं गूगल के डेटा सेंटर? 

आपको बता दें कि ई तरह के देता सेंटरों में गूगल बड़ी बड़ी ड्राइव्स और कंप्यूटर में देता स्टोर करता है। यहां अंदरूनी और बाहरी नेटवर्क सुविधाएं, कूलिंग के इंतजाम और कई किस्म के सॉफ्टवेयरों का एक बड़ा सा सीक्रेट कैंपस गूगल डेटा सेंटर की शक्ल में दिखाई देता है। ये डेटा सेंटर दुनियाभर में कई जगहों पर गूगल ने बनाए हैं। उत्तर अमेरिका में बर्कले काउंटी, काउंसिल ब्लफ्स, डगलस काउंटी, जैक्सन काउंटी, लेनोइर, मांटगोमरी काउंटी, माएज काउंटी, द डैललेस, हैंडरसन और रेनो में एक एक गूगल सेंटर है।

Related Articles

Back to top button