साव,गोमती सहित कई भाजपा सांसदों के इस्तीफे, छत्तीसगढ़ में नई पारी की करेंगे शुरूआत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साव,गोमती सहित कई भाजपा सांसदों के इस्तीफे, छत्तीसगढ़ में नई पारी की करेंगे शुरूआत

रायपुर( realtimes) छत्तीसगढ़ से भाजपा सांसद अरुण साव और गोमती साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही भाजपा से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले मप्र एवं राजस्थान के सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो अरुण साव राज्य के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे नेताओं में शामिल है। गोमती साय को राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है। दरअसल भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यों के विधानसभा चुनावों में एक बड़ा दांव खेलते हुए अपने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारने का बड़ा फैसला किया था। यह फैसला पार्टी हित में कारगर रहा है। अब माना जा रहा है अरुण साव छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

हालांकि उनके मुकाबले पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह और विष्णुदेव साय के नाम भी हैं। सांसद रेणुका सिंह एसटी समुदाय से हैं, कहा जा रहा है कि उन्हें राज्य की पहली महिला सीएम बनाया जा सकता है। लेकिन सियासी ताैर पर देखा जाए तो अरूण साव की दावेदारी ज्यादा प्रबल नजर आ रही है, वे ओबीसी समुदाय से हैं। इस समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। यही नहीं इस मांग के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव का हवाला भी दिया गया है। यह प्रदेश के राजनीतिक प्रेक्षकों और सूत्रों का कहना है। भाजपा सांसदों के इस्तीफों के बाद हालांकि 6 महीनों में नए चुनाव कराए जाते हैं, लेकिन इससे पहले लोकसभा के चुनाव होने हैं इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।

Related Articles

Back to top button