विहिप की राष्ट्रीय टोली ने किया बैठक का एजेंडा तय, आज केंद्रीय प्रबंधन समिति के साथ होगा मंथन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

विहिप की राष्ट्रीय टोली ने किया बैठक का एजेंडा तय, आज केंद्रीय प्रबंधन समिति के साथ होगा मंथन

रायपुर(realtimes) राजधानी रायपुर में पहली बार कल से होने वाली राष्ट्रीय बैठक के लिए एजेंडा तय कर दिया गया है।
एजेंडा तय करने का काम राष्ट्रीय टोली के सदस्यों ने किया है। राष्ट्रीय टोली की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह और विहिप के पालक अधिकारी भैयाजी जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंग, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री मिलिंद पराठे, राम मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपत राय सहित टोली के सदस्य शामिल हुए। तय एजेंडों पर अब आज केंद्रीय प्रबंधन समिति की बैठक में मंथन होगा।
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ विश्व हिंदू परिषद का भी पूरा फोकस छत्तीसगढ़ पर है। पहले यहां पर पिछले साल आरएसएस समन्वय समिति की राष्ट्रीय बैठक हुई और अब विहिप की राष्ट्रीय बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए देश भर के राज्यों के विहिप के पदाधिकारी आ रहे हैं। कल रात तक कई राज्यों के पदाधिकारी आ गए हैं। बचे लोग आज सुबह पहुंच गए है।
मुख्य बैठक में शामिल होंगे विहिप के आयाम
मुख्य बैठक कल से प्रारंभ होगी। इसमें 44 संगठन राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे, वहीं विश्व हिंदू परिषद के आयाम बजरंग दल, मात शक्ति, गौरक्षा, दुर्गा वाहिनी जैसे आयाम शामिल हैं। मुख्य बैठक के दिन ही छत्तीसगढ़ी उत्सव भी मनेगा। इसमें अतिथियों का स्वागत जहां छत्तीसगढ़ी नृत्यों से होगा, वहीं सभी को खाने में छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button