विदेश मंत्री S. Jaishankar सात नवंबर काे दो दिवसीय यात्रा पर रूस जायेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

विदेश मंत्री S. Jaishankar सात नवंबर काे दो दिवसीय यात्रा पर रूस जायेंगे

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सोमवार से रूस की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर सात और आठ नवंबर को रूसी संघ की आधिकारिक यात्रा करेंगे और इस दौरान वह मास्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उप-प्रधानमंत्री एवं व्यापार एवं उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोफ से मुलाकात करेंगे। ”प्रवक्ता ने बताया की इस यात्रा में डॉ जयशंकर और रूसी नेताओं के बीच पारस्परिक, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button