विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से शुरुआती कारोबार में Stock market में तेजी, जानें कौन सी कंपनियों को हुआ लाभ   - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से शुरुआती कारोबार में Stock market में तेजी, जानें कौन सी कंपनियों को हुआ लाभ  

मुंबई: विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और एसबीआई में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और एशियन पेंट्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 193.8 अंक चढक़र 65,811.64 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 68.3 अंक बढक़र 19,507.70 पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,197.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 273.67 अंक या 0.42 प्रतिशत बढक़र 65,617.84 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 83.50 अंक या 0.43 प्रतिशत चढक़र 19,439.40 पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढक़र 79.54 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Related Articles

Back to top button