वरिष्ठ पत्रकार इरा झा का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

वरिष्ठ पत्रकार इरा झा का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ पत्रकार इरा झा का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

 नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार इरा झा का राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को निधन हो गया। यह जानकारी उनके नजदीकी सूत्रों ने दी। उनके परिवार में पति अनन्त मित्तल और बेटा ईशान मित्तल और पुत्रबधू हैं। सूत्रों ने बताया कि इरा झा 62 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।  

उन्हें पहले राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तबियत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार को एम्स में स्थानांतरित कराया गया, जहां आज दोपहर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इरा झा छत्तीसगढ़ के जिला बस्तर जिले से निकलकर पत्रकारिता के लिए दिल्ली आयी थीं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित अखबरों में काम किया। उन्होंने पत्रकारिता के अपने लंबे कार्यकाल में नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर भी काम किया। महिला प्रेस क्लब की सक्रिय सदस्य थीं और महिला पत्रकारों के हितों के प्रति सक्रिय थीं।  

Related Articles

Back to top button