अवैध कोयला उत्खनन करते 55 टन कोयला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अवैध कोयला उत्खनन करते 55 टन कोयला

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कोयले के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के कड़े निर्देश जिले के थाना चौकी प्रभारियों को दिए हैं। शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लगभग दाे लाख से अधिक कीमत के 55 टन कोयला, दो हाईवा, एक जेसीबी, एक कार, एक मोटरसाइकिल व एक लाख 15 हजार रूपये नगदी जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आज शनिवार को थाना सूरजपुर पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि गेतरा गायत्री खदान में चोरी के कोयले को ट्रेलर वाहनों में जेसीबी के माध्यम से लोड किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ग्राम गेतरा गायत्री खदान पहुंची, जहां एक जेसीबी क्रमांक सीजी 15 एसी 0882 के माध्यम से आदर्श जायसवाल अपने एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 4616 में कोयला लोड करवा रहा था। वहीं दूसरे ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 4206 में पहले से लगभग 30 टन कोयला लोड था। दोनों वाहनों में कुल 55 टन कोयला लोड था, जिसकी कुल कीमत दाे लाख 30 हजार रूपये आंकी गई है।

पुलिस से बचने के लिए आदर्श जायसवाल अपने एक लेबर ईश्वर सिंह को मोटरसाइकिल से कोयला चोरी के दौरान रास्ते में निगरानी करा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आराेपिताें काे गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए बीएनएस व खान और खनिज (विनियम एंव विकास अधिनियम 1957 की धारा 21(1) के तहत मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस ने आदर्श जायसवाल से कोयला खरीद बिक्री परिवहन करने संबंधी बिल, रसीद, पास परमिट की मांग की। कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 टन कोयला कीमत दाे लाख 40 हजार रूपये, दो हाईवा, एक जेसीबी मशीन, एक किया कार, एक मोटरसाइकिल, एक लाख 14 हजार रूपये जब्त कर आरोपित आदर्श जायसवाल उम्र 38 वर्ष ग्राम करंजी चौकी करंजी, ईश्वर सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम राजापुर थाना रामानुजनगर, रामचन्द्र यादव निवासी तेलईकछार थाना जयनगर, रमेन्द्र कुमार यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम केनापारा चौकी करंजी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, एएसआई नंदलाल सिंह, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, कृष्णकांत पाण्डेय, आरक्षक गणेश सिंह, रविराज पाण्डेय, कामेश्वर टोप्पो, रामकुमार नायक, अखिलेश पाण्डेय व साइबर सेल की टीम सक्रिय रही।

 

Related Articles

Back to top button