national
93 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 39 प्रतिशत से अधिक मतदान

नयी दिल्ली: सात मई (ए) देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 39 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा होने और उत्तर प्रदेश के कुछ गांवों में चुनाव बहिष्कार की सूचना मिली हैं।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 39.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा।



