इस फोन पर 17 हजार रुपये बचाने का मौका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Tech

इस फोन पर 17 हजार रुपये बचाने का मौका

गूगल ने अभी कुछ दिन पहले ही Pixel 7 और Pixel 7 Pro को लॉन्च किया है और अब पिक्सल का एक फोन काफी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, गूगल पिक्सल 6A की पुरानी कीमत 43999 रुपये थी और अब इसे 28,749 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है, जिसके साथ कंपनी ने टर्म एंड कंडिशन वाला स्टार भी इस्तेमाल किया है. ऐसे में इस फोन पर 17 हजार रुपये बचाने का मौका है.

Google Pixel 6a को जुलाई 21 के दौरान लॉन्च किया जा चुका है. यह एक 5जी सपोर्ट वाला फोन है और इसमें डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है. इस फोन में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है. इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. साथ ही यह गूगल के टेनसोर चिपसेट के साथ आता है.

Google Pixel 6a की डील्स कितनी सच्ची?

अब दोबारा Google Pixel 6a की डील्स पर आते हैं. फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड बैनर के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 28749 रुपये होनी चाहिए, लेकिन जब हमने इस डील्स पर क्लिक किया तो यह फोन 34,199 रुपये में लिस्टेड है. अब ऐसे में सवाल आता है कि लिस्टेड ऑफर और 34199 रुपये के बीचे में कुल 5450 रुपये का अंतर है.

फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड हैं एक्सचेंज ऑफर

Google Pixel 6a पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से खोजा तो पता चला कि एक्सचेंज वैल्यू 16900 रुपये तक जा सकती है. अब सवाल आया कि 16900 रुपये का डिस्काउंट किस कीमत से घटाया जाएगा. क्योंकि फ्लिपकार्ट पर फोन की दो कीमत हैं, जिसमें एक पुरानी कीमत 43999 रुपये और दूसरी 34,199 रुपये है. अगर 34,199 रुपये में से 16999 रुपये को कम करते हैं तो नई कीमत 17200 रुपये बनेगी, लेकिन 43999 रुपये में से 16999 रुपये को कम करते हैं तो 27099 रुपये बचते हैं. अब पोस्टर पर तो इसकी कीमत 28,749 रुपये लिस्टेड है.

Related Articles

Back to top button