रुपया शुरुआती कारोबार में 42 पैसे टूटकर 82.50 प्रति डॉलर पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

रुपया शुरुआती कारोबार में 42 पैसे टूटकर 82.50 प्रति डॉलर पर

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 42 पैसे टूटकर 82.50 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.35 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया।

यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 42 पैसे की गिरावट है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 82.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.09 पर पहुंच गया।

Post Views: 7

Related Articles

Back to top button