Accident News : झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कार की भिड़ंत,4 लोगों की मौत,20 से अधिक घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Accident News : झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कार की भिड़ंत,4 लोगों की मौत,20 से अधिक घायल

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मिनी बस और कार की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

पुलिस ने हादसे को लेकर दी यह जानकारी

पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार को सुबह थली गांव के पास उस समय हुआ जब सिंघाना से बुहाना जा रही मिनी बस सामने से आ रही एक कार से टकरा गई. मृतकों में मिनी बस चालक हनुमान (45) भी शामिल है.अन्य मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button