मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रायपुर में आरडीए की संपत्ति ऑनलाईन खरीदने का आज अंतिम दिन

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्ति घर बैठे खरीदने के लिए जारी की गई इस महीने की निविदा का आज अंतिम दिन है। रायपुर में विकास प्राधिकरण की संपत्तियों का ऑनलाईन विक्रय प्रदेश के आवास एवं पर्यारवरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी व्दारा 26 दिसंबर 2024 को प्रारंभ किया गया था। संपत्ति क्रय करने के दौरान एजेन्टों और बिचौलियों के कारण नागरिकों को परेशानी न हो, विक्रयकी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे इस उद्देश्य से संपत्तियों का विक्रय ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्य़म से प्रारंभ किया गया है। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा पहली बार शुरु की गई ऑनलाईन विक्रय की इस प्रक्रिया में प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट गोव डॉट इन ( में जा कर की जा सकती है। इस हेतु वेबसाईट में संपत्ति ढूंढिए (Search Property) के बाद कैसे आवेदन करें (How to Apply) देखा जा सकता है। इसके बाद व्यक्ति अपनी पसंद की संपत्ति के लिए नियम एवं शर्तें पढ़ कर आवेदन कर सकेगा तथा राशि का भुगतान इत्यादि सारी प्रक्रिया ऑनलाईन कर सकेगा। प्राधिकरण की समस्त विक्रय योग्य संपत्ति के स्थल के अवलोकन व अन्य संबंधित जानकारियों के लिए मार्केटिंग शाखा के फोन नंबरों 1800-233-7188, 73895-80800 सेली जा सकती है। वर्तमान में रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवासीय और व्यावसायिक भूखंड, दुकानें, डुप्लेक्स रो- हाऊस एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत निर्मित फ्लैट्स इत्यादि विक्रय के लिए उपलब्ध है। प्राधिकरण की कौशल्या माता विहार योजना, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना,बोरियाखुर्द योजना कटोरा तालाब योजना सेक्टर 7 तथा शैलेन्द्रनगर योजना में संपत्तियां विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। वेबसाईट के माध्यम से कोई भी भारतीय नगारिक रायपुर में ऑनलाईन संपत्ति क्रय कर सकता है।

Related Articles

Back to top button