रायपुर के कार शोरूम में लगी भीषण आग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रायपुर के कार शोरूम में लगी भीषण आग

रायपुर।

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित मारुति कार के शोरूम में भीषण आग लग गई है. फिलहाल आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि भवन से धुएं का गुबार दूर तक देखा जा सकता है. आग से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार शो रूम के वाहन सर्विसिंग करने वाली जगह की तरफ आग लगी है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंच गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Related Articles

Back to top button