रामविचार आज राजभवन में लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रामविचार आज राजभवन में लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ

रायपुर . छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधायकों को शपथ दिलाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम काे प्रोटेम स्पीकर बनाने का फैसला किया गया है। अब उनकाे राजभवन में आज सुबह 10.30 बजे राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ रायपुर शहर के विधायक भी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा सरकार की वापसी हुई है। ऐसे में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से बुलाया गया है। इसमें नए विधायकों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम पहले दिन होगा। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। पहले सबसे ज्यादा 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतने वाले बृजमाेहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब भाजपा से रामविचार नेताम के नाम पर मुहर लगाने का काम किया है। अब प्रोटेम स्पीकर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में 17 दिसंबर को रखा गया है। इस छोटे से कार्यक्रम में विधानसभा के अधिकारी, रायपुर के सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू सहित कुछ विधायक और पूर्व मंत्रियों सहित 40 से 50 लोग रहेंगे।

Related Articles

Back to top button