मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रामनामी समुदाय के लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने किया भोजन

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यकम के तहत आज सरसीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल सरसीवां पहुंचकर श्री नेतराज कुर्रे के घर रामनामी समुदाय के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया। कुर्रे के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भोजन में चावल, खीर, रोटी, लाल भाजी, तिवरा भाजी, करेला भाजी, बैंगन, मटर,आलू, सेमी, फूलगोभी मिक्स, पालक, आलू की सब्जी दाल, रायता, रोटी, पापड़, सलाद सहित सील से पीसे टमाटर चटनी फूलकास कांसे की थाली में भोजन परोसा गया। भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री नेतराम कुर्रे के परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें उपहार भी भेंट किया।

Related Articles

Back to top button