राज्य स्तरीय पीआरआई कोष का ऑडिट किया जाए : Bengal Governor - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राज्य स्तरीय पीआरआई कोष का ऑडिट किया जाए : Bengal Governor

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने पांचवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अभिरूप सरकार से पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) कोष के ऑडिट के लिए राज्य स्तरीय व्यवस्था पर विचार करने को कहा है। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बोस ने सरकार से कहा कि यह पता लगाने के प्रयास किए जा सकते हैं कि निकाय द्बारा आवंटित धन पंचायतों को हस्तांतरित किया जाता है या नहीं। अधिकारी ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा से कहा, '' आज की बैठक में राज्यपाल ने प्रोफ़ेसर सरकार से पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) कोष के ऑडिट के लिए राज्य स्तर पर एक प्रणाली बनाने का आग्रह किया है। अधिकारी के अनुसार, बोस ने सरकार से कहा कि '' हर तिमाही में व्यय की जांच और निगरानी की जाए।

Related Articles

Back to top button