रविवार को होने जा रही साय कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रविवार को होने जा रही साय कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर

नगरीय चुनाव की अब तब होने वाली घोषणा के बीच साय कैबिनेट की बैठक रविवार को होने जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आचार संहिता का ऐलान से पहले यह कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है. इस लिहाज से इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, साय कैबिनेट की यह बैठक रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी. इस बैठक में चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले भी साय कैबिनेट ले सकती है.

चुनाव आयोग नगरीय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों और पांच विभागों के प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ बैठक कर रहा है. इसके साथ ही 18 जनवरी को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर रहा है. माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा 20 जनवरी को हो सकती है.

Related Articles

Back to top button