यूपी में अब लेखपाल परीक्षा का पेपर हुआ लीक! वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

यूपी में अब लेखपाल परीक्षा का पेपर हुआ लीक! वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि रविवार को हुए राजस्व लेखपाल की परीक्ष के दौरान पेपर लीक होने मामला सामने आया था। बीजेपी सांसद ने ट्विटर पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कुछ परीक्षार्थियों को पकड़े हुए हैं, इनके हाथ में परीक्षा से जुड़े कुछ पेपर भी नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “UP पुलिस, UPPCL, UPSSC, नलकूप आपरेटर, PET, UPTET, B.Ed, NEET, आदि परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद अब राजस्व लेखपाल की परीक्षा में नकल माफिया छाए रहे। “

उन्होंने आगे लिखा, “आखिर कबतक संगठित रूप से चलित शिक्षा माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करता रहेगा? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है!”

Related Articles

Back to top button