national
मोबाइल फोन की तरह मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए ‘रिचार्ज’ की जरूरत होती है: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली: 29 जनवरी (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को छात्रों से कहा कि मोबाइल फोन की तरह मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए ‘रिचार्ज’ की जरूरत होती है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि शरीर को स्वस्थ रखना उतना ही अहम है जितना कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना।
‘परीक्षा पे चर्चा’ वार्षिक कार्यक्रम के सातवें संस्करण के दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे एक संतुलित जीवन शैली और किसी भी चीज की अति से परहेज करने के दो मंत्र भी साझा किए।



