business
Utility News: इस बैंक ने दिया अपने ग्राहकों बढ़ा झटका, चुकानी होगी बढ़ी हुई ईएमआई

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन में जमकर लोन बांटने वाले कई बैंकों ने अब अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। ब्याज दरों में इजाफा होने के साथ ही अब बैंक के ग्राहकों की ईएमआई बढ़ गई है। ऐसे में आपने भी लोन लिया है तो आपकों भी अब ज्यादा ब्याज देना होगा।
जानकारी के मुताबिक एसबीआई के बाद अब सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।
देश के इस बड़े बैंक ने एमसीएलआर को 0.15 फीसदी बढ़ा दिया है। ब्याज दर में यह वृद्धि विभिन्न अवधि के कर्ज के लिए की गई है। ऐसे में में अब बैंक के ग्राहकों को बढ़ी हुई ब्याज दरों से अपना लोन चुकाना होगा।



