मृत व्यक्ति के नाम पर 14 साल से नौकरी कर रहा होमगार्ड जवान गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मृत व्यक्ति के नाम पर 14 साल से नौकरी कर रहा होमगार्ड जवान गिरफ्तार

रांची। धुर्वा थाना ने मृत व्यक्ति के नाम पर 14 साल से नौकरी कर रहा होमगार्ड का जवान को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीजी अनिल पालटा के निर्देश पर होमगार्ड के कमांडेंट के द्वारा धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद नामकुम का रहने वाले जगमोहन स्वांसी नाम के फर्जी होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है। वह 2014 से राम पाहन के नाम से होमगार्ड के रूप में काम कर रहा है, जबकि राम पाहन का निधन वर्ष 2000 में हो गया था। होमगार्ड कार्यालय के कर्मचारियों की मदद से उसने अपना नाम भी राम पाहन करवा लिया है। उसने राम पाहन के नाम से पासबुक, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनवाए हैं। पूछताछ के बाद उसने अपनी सभी गलतियों को स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button