Sanju Samson के साथ फिर अन्याय! फैंस के निशाने पर आए ऋषभ पंत, जमकर निकाली भड़ास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sanju Samson के साथ फिर अन्याय! फैंस के निशाने पर आए ऋषभ पंत, जमकर निकाली भड़ास

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने पर टीम के कप्तान शिखर धवन पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में सैमसन ने 30 से अधिक रन बनाए थे और एक मैच के बाद ही उन्हें बाहर कर दिया गया।
 
संजू सैमसन की जगह ऋषभ पंत को मौका देने पर फैंस नाराज दिखाई पड़ रहे हैं। कप्तान शिखर धवन के साथ ही हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को भी टारगेट कर रहे हैं। पंत ने पहले मैच में 23 गेंदों में 15 रन बनाए थे। पंत लंबे समय से फॉर्म में नहीं है। इसके बावजूद भी वह टीम में लगातार खेल रहे हैं। फैंस टीम के इस फैसले से खुश नहीं है और लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

नहीं चला है पंत का बल्ला
टी-20 सीरीज के बाद पहले वनडे में एक बार फिर से ऋषभ पंत नाकाम रहे। वह बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों का नाम है।

Related Articles

Back to top button