माेहन भागवत करेंगे जूदेव की प्रतिमा का अनावरण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

माेहन भागवत करेंगे जूदेव की प्रतिमा का अनावरण

रायपुर(realtimes) भाजपा के पूर्व सांसद दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का एक दशक बाद अब जाकर अनावरण हाेने वाला है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत जशपुर आ रहे हैं। श्री भागवत दो माह बाद फिर से छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार ने दो दिनों के अपने दौरे में एक दिन जशपुर और दूसरे दिन अंबिकापुर में रहेंगे। अंबिकापुर में संघ का पथ संचलन भी होगा। इसी के साथ यहां होने वाले कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख शिरकत करेंगे। इसके पहले आरएसएस प्रमुख सितंबर में रायपुर में 6 से 12 सितंबर तक राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने आए थे और एक सप्ताह तक यहां रहे थे।

प्रदेश आरएसएस के जानकार सूत्रों से मिली मुताबिक भागवत श्री जशपुर में 14 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची के रास्ते से जशपुर पहुंचेंगे। श्री भागवत जशपुर में भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जशपुर में वनवासी कल्याण आश्रम की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में खास तौर पर जूदेव परिवार भी मौजूद रहेगा। यहां जनजाति समाज के लोगों को संघ प्रमुख संबोधित करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को अंबिकापुर में संघ के बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां संघ का पंथ संचलन का बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश भर के स्वयंसेवक शामिल होंगे। इसी दिन देश में जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रतिष्ठित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के समारोह के रूप में मनाने की स्वीकृति पिछले साल ही दी है।

Related Articles

Back to top button