दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए कॉलेज छात्र नदी में बहा... - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए कॉलेज छात्र नदी में बहा…

बीजापुर। दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए एक कॉलेज छात्र इंद्रावती नदी में बह गया। 24 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। मामला भोपालपट्नम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, चेरपल्ली निवासी मुकेश कविराज नामक कॉलेज छात्र अपने दोस्तों के साथ भोपालपट्नम ब्लाक मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर मट्टीमरका में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह इंद्रावती में डूब गया। युवक के साथ गए उसके दोस्तों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद से युवक की पतासाजी जारी है। छात्र के तलाश के लिए एसडीआरएफ से संपर्क किया गया है। बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया है।

Related Articles

Back to top button