माथुर लेंगे आज विधानसभा के प्रभारियों की क्लास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

माथुर लेंगे आज विधानसभा के प्रभारियों की क्लास

रायपुर . भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज विधानसभा के प्रभारियों की क्लास लेंगे। इसके पहले सुबह को प्रदेश के महामंत्रियाें और कोषाध्यक्ष के साथ भी बैठक होगी। बैठकों में मुख्य रूप से बिरनपुर की घटना और नक्सली वारदात को लेकर प्रदेश के हालात पर चर्चा के साथ मिशन 2023 को लेकर भी बात होगी। इसी के साथ प्रदेश में होने वाले आंदोलनों को लेकर भी मंथन होगा। कल प्रदेश प्रभारी मन की बात कार्यक्रम का सौंवा एपिसोड सुनने के लिए आरंग विधानसभा के बूथ में जाएंगे।
श्री माथुर छह दिनों के प्रदेश प्रवास पर आए हुए हैं। यहां आने के बाद से ही उनका बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच बस्तर में हुई नक्सली वारदात के कारण श्री माथुर ने 27 और 28 अप्रैल का अपना सारा कार्यक्रम रद्द कर दिया। जहां उनकी बस्तर में बैठकें नहीं हो सकीं, वहीं शुक्रवार को कांकेर में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में भी वे नहीं गए।
आज दो बैठकें
श्री माथुर बस्तर से एक दिन पहले ही रायपुर पहुंच गए हैं। गुरुवार की रात को यहां आने के बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हैं। शुक्रवार को दिन भर उनकी मुलाकात भाजपा नेताओं से होती रही। वे अलग-अलग लोगों से मिलकर जानकारी लेते रहे। शाम को प्रदेश के महामंत्रियों, कोषाध्यक्ष और अन्य नेताओं से मिलकर बात करते रहे। अब आज को सुबह प्रदेश के महामंत्रियों संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा के साथ ही कोषाध्यक्ष नंदन जैन के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विधानसभा के प्रभारियें की क्लास लगेगी। इस बैठक में विधानसभा वार पूरी जानकारी ली जीएगी। इसी के साथ प्रदेश में इस समय जो हालात है उसको लेकर चर्चा होगी। इसी के साथ पिछली बैठक में जो टॉस्क दिए गए थे, उनकी जानकारी ली जाएगी। 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को लेकर प्रदेश भर में क्या तैयारी है और कितने स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, इस पर भी चर्चा होगी। मिशन 2023 को लेकर भी मंथन होगा। प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलनों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button